Hardik Pandya Record: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) यूएई में गुरुवार, 9 सितंबर से शुरू होने वाले टी20 एशिया कप 2025 टूर्नामेंट (T20 Asia Cup 2025) में अपने प्रदर्शन से धमाल मचाकर इतिहास रच सकते हैं। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट के दौरान हार्दिक टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul) और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के बड़े टी20I रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 31 वर्षीय हार्दिक टी20 इंटरनेशनल में अब तक भारत के लिए 114 मैचों 1,812 रन और 94 विकेट चटका चुके हैं।

Advertisement

युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड तोड़ेंगे हार्दिक: यहां से अगर हार्दिक टी20 एशिया कप के दौरान सिर्फ 3 विकेट भी चटकाते हैं तो भी वो टी20I में अपने 97 विकेट पूरे कर लेंगे और इसी के साथ युजवेंद्र चहल को पछाड़ते हुए भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन जाएंगे। युजवेंद्र चहल ने टीम इंडिया के लिए 80 टी20 मैचों में 96 विकेट झटके हैं।

टी20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी

अर्शदीप सिंह - 63 मैचों में 99 विकेट

युजवेंद्र चहल - 80 मैचों में 96 विकेट

Advertisement

हार्दिक पांड्या - 114 मैचों में 94 विकेट

छक्कों की सेंचुरी पूरी करके केएल राहुल को पछाड़ने का मौका: हार्दिक पांड्या टी20 एशिया कप के दौरान सिर्फ 5 छक्के जड़कर इस फॉर्मेट में अपने 100 छक्के पूरे कर सकते हैं। जान लें कि इस खास छक्कों की सुचेंरी के साथ वो केएल राहुल को पछाड़ते हुए देश के लिए सबसे ज्यादा टी20 छक्के मारने वाले चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। इस रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने अपने T20I करियर में 205 छक्के जड़े।

टी20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी

Advertisement

रोहित शर्मा - 159 मैचों में 205 छक्के

सूर्यकुमार यादव - 83 मैचों में 146 छक्के

विराट कोहली - 125 मैचों में 124 छक्के

Advertisement

केएल राहुल - 72 मैचों में 99 छक्के

हार्दिक पांड्या - 114 मैचों में 95 छक्के

ऐसा करने वाले बन सकते हैं भारत के सिर्फ पांचवें खिलाड़ी: एशिया कप 2025 के दौरान अगर हार्दिक के बैट से 188 रन निकलते हैं तो वो टी20I में अपने 2,000 रन भी पूरे कर लेंगे और देश के लिए T20I में 2,000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ पांचवें खिलाड़ी बनेंगे। मौजूदा समय में सिर्फ रोहित शर्मा (4,231 रन), विराट कोहली (4,188 रन), सूर्यकुमार यादव (2,598 रन)  और केएल राहुल (2,265 रन) ने ही ये कारनामा किया है।

Advertisement

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार