टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik pandya) श्रीलंका दौरे की समाप्ति के बाद भारत आ चुके हैं। इस बीच हार्दिक से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में कुछ छोटी-छोटी बच्चियां हार्दिक के सामने पैसों के लिए गिड़गिड़ाते हुए नजर आ रही हैं।

Advertisement

हार्दिक सड़क पर बच्चियों से पूरी तरह से घिरे नजर आते हैं। वहीं बच्चियां लगातार हार्दिक के सामने सामान के बदले पैसे देने के लिए गुहार लगाते हुए नजर आती हैं। हार्दिक अपनी टीम में मौजूद किसी सदस्य से बच्चियों को पैसे देने के लिए कहती हैं। जिसपर एक बच्ची हार्दिक से कहती है, 'ऐसा मत करो भैया। आपके सामने ही पैसे देने के लिए कहो वो नहीं देगें पैसे।'

Advertisement

वहीं कुछ बच्चियां सामान बेचने के लिए हार्दिक के पास तक आ जाती हैं। जिसपर हार्दिक सामान लेकर पूछते हैं, 'कितने का है ये?' एक बच्ची उन्हें उस सामान की कीमत 200 रुपए बताती है। हार्दिक इसके बाद सामान उस बच्ची को सौंपकर अपनी गाड़ी में बैठते हुए नजर आते हैं। गाड़ी में बैठने से पहले हार्दिक बच्चियों से वादा करते हैं कि उनकी टीम में कोई सदस्य उन्हें पैसे दे देगा।

हार्दिक के वादा करने के बावजूद बच्चियां उन्हें जाने नहीं देती। बड़ी मुश्किल से हार्दिक वहां से जा पाते हैं। इस पूरे वाक्ये के दौरान बच्चियां लगातार हार्दिक से कहते हुए नजर आती हैं कि जैसे ही आप यहां से चले जाओगे वैसे ही कोई हमें पैसे नहीं देगा। बच्चियां हार्दिक को रोकते हुए कहती हैं ऐसा मत करो भैया। वो हमें कुछ नहीं देगा।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार