6 नवंबर, नई दिल्ली  (CRICKETNMORE)। भारतीय टेस्ट टीम  में पहली बार चयन किए गए हार्दिक पांड्या बेहद खुश हैं।  उनका मानना है कि अबतक के उनके करियर का यह सबसे बेहतरीन पल है। किसी भी खिलाड़ी के लिए नेशनल टीम में टेस्ट क्रिकेट के लिए चयन होना एक बड़ा सपना होता है।

झटका: BCCI ने धोनी की जगह विराट कोहली को बनाया टी-20 कप्तान

Advertisement

इसकरे अलावा पांड्या ने पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा है कि भारत ए के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे में महान राहुल द्रविड़  के साथ समय बिताना उनके करियर के लिए काफी अहम रहा। हार्दिक ने कहा कि द्रविड़ सर के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहकर उनसे बातचीत करने से मैं काफी मेंटली स्ट्रांग हुआ है।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड का यह तेज गेंदबाज करेगा कोहली की बोलती बंद: EXCLUSIVE NEWS

Advertisement

हार्दिक पांड्या  ने अपनी गेंदबाजी में आए शानदार बदलाव के लिए राहुल द्रविड़ और पारस म्हाम्ब्रे को जिम्मेदार माना है। उन्होंने ने कहा कि राहुल द्रविड़ के साथ रहने से उन्होंने काफी कुछ मेरी गेंदबाजी को लेकर कहा जो काफी अहम रहा है। राहुल ने मुझसे कहा कि अपनी गेंदाबाजी के दौरान अपनी एक्शन पर ज्यादा फोकस ना करते हुए  अपने परफॉर्मेंस के तरफ ज्यादा फोकस रहने के लिए सलाह दी।

रणजी ट्रॉफी 2016 में हुआ ऐतिहासिक कारनामा, राहुल द्रविड़ के चहेते खिलाड़ी ने रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड

इसके अलावा अपनी बल्लेबाजी  को लेकर पांड्या ने कहा मैं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बड़ोदरा के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी किया करता था तो वहीं रणजी ट्रॉफी में मैंने नंबर 5 पर भी बल्लेबाजी की है। भारतीय टीम में अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर हार्दिक ने बताया कि ये सच है कि सीनियर टीम में मैं नंबर 5 पर बल्लेबाजी नहीं कर सकता हूं, इसमें कोई दो राय नहीं है। मैं इंडियन टीम में संभवत: 8 और 9 के बल्लेबाजी क्रम पर बैटिंग करने में सक्षम हूं। लेकिन इसके साथ – साथ पांड्या ने बताया कि टीम की रणनीति के अलावा मैं किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकता हूं, इसमें मुझे कोई मुश्किल नहीं है।

OMG: डेविड वॉर्नर को इस खिलाड़ी ने हवा छलांग लगाकर किया आउट, अद्भूत

आपको बता दें इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैचों के लिए हार्दिक पांड्या का नाम भारतीय टेस्ट टीम में शामिल है।

VIDEO: जब विराट कोहली का इस खिलाड़ी ने किया घोर अपमान

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार