हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार (7 जुलाई) को एजबेस्टन में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में अपने ऑलराउंड खेल से इतिहास रच दिया। हार्दिक ने बल्लेबाजी में अर्धशतक जड़ने के बाद गेंदबाजी में भी चार विकेट झटके। वह पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने एक टी-20 इंटरनेशनल मैच में अर्धशतक जड़ने के बाद गेंदबाजी में चार विकेट भी लिए हैं। 

Advertisement

भारतीय टीम के लिए टॉप स्कोरर रहे हार्दिक ने 33 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन की धमाकेदार पारी खेली। इसके बाद गेंदबाजी में धमाल मचाते हुए जेसन रॉय (4), डेविड मलान (21), लियाम लिविंगस्टोन (0) और सैम कुरेन (4) को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

एक टी-20 इंटरनेशनल मैच में भारत के लिए बेस्ट ऑलराउंड प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड इससे पहले युवराज सिंह के नाम था। युवराज ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में खेले गए मैच में नाबाद 60 रन की पारी खेलने के साथ-साथ गेंदबाजी में 23 रन देकर 3 विकेट लिए थे। 

मुकाबले की बात की जाए तो भारत ने इंग्लैंड को 50 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 19.3 ओवरों में 148 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।  

पांड्या को उनके शानदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार