Harleen Deol Twitter Reactions : साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने हरमनप्रीत की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम को त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में पांच विकेट से हराकर सीरीज जीत ली। इस मैच को जीतने के लिए साउथ अफ्रीकी टीम को सिर्फ 110 रनों की जरूरत थी जिसे उन्होंने 5 विकेट खोकर 18वें ओवर में हासिल कर लिया।

Advertisement

इस मैच में भारत की बल्लेबाज़ी बुरी तरह से फ्लॉप रही और बल्लेबाज़ों ने ही इस हार की नींव भी रखी। इस मैच में सबसे ज्यादा 46 रन हरलीन देओल ने बनाए लेकिन उनके ये 46 रन 56 गेंदों में आए जो कि टी-20 फॉर्मैट के लिहाज से बहुत खराब है। टी-20 फॉर्मैट में फैंस 100 के स्ट्राइक रेट को भी बुरा मानते हैं ये तो फिर  82.14 का स्ट्राइक रेट था जिससे हरलीन ने बल्लेबाजी की।

Advertisement

उन्होंने लगभग भारत की पारी के आधे ओवर खेले लेकिन रन सिर्फ 46 बनाए और उनकी धीमी बल्लेबाजी का ही नतीजा था कि भारत 20 ओवर खेलने के बाद सिर्फ 109 रन बना पाया जबकि अभी भी भारत के पास 6 विकेट शेष थे। हरलीन की इस कछुए जैसी पारी को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस भड़क गए हैं और वो हरलीन को ट्रोल कर रहे हैं।

आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से हरलीन को ट्रोल कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार