Harmanpreet Kaur Record: भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने बीते शुक्रवार, 30 अक्टूबर को आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 (ICC Women's World Cup 2025) के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 88 गेंदों पर 89 रनों शानदार पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच हरमन ने दो छक्के जड़े और वेस्टइंडीज की पूर्व विस्फोटक क्रिकेटर डिएंड्रा डॉटिन (Deandra Dottin) के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, हरमनप्रीत कौर ने वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में अपने 22 छक्के पूरे कर लिए हैं जिसके साथ ही अब वो इस टूर्नामेंट के इतिहास में डिएंड्रा डॉटिन की बराबरी करते हुए दूसरीं सबसे ज्यादा छक्के मारने वाली खिलाड़ी बन गईं हैं। हरमन ने 34 मैचों की 29 इनिंग में 22 छक्के लगाकर ये कारनामा किया, वहीं बात करें अगर डिएंड्रा डॉटिन की तो उन्होंने 29 मैचों की 28 इनिंग में 22 छक्के ठोके थे।

Advertisement

जान लें कि आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की दिग्गज क्रिकेटर सोफी डिवाइन के नाम दर्ज है, जिन्होंने 32 मैचों की 27 इनिंग में 23 छक्के जड़े।

वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाली खिलाड़ी

सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) - 32 मैचों की 27 इनिंग में 23 छक्के

डिएंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज) - 29 मैचों की 28 इनिंग में 22 छक्के

Advertisement

हरमनप्रीत कौर (भारत) - 34 मैचों की 29 इनिंग में 22 छक्के

स्मृति मंधाना (भारत) - 24 मैचों की 24 इनिंग में 17 छक्के

क्लो ट्रायॉन (साउथ अफ्रीका) - 26 मैचों की 21 इनिंग में 13 छक्के

Advertisement

बात करें अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले की तो डीवाई पाटिल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने फोएबे लिचफील्ड की 119 रनों की शानदार शतकीय पारी के दम पर 338 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में टीम इंडिया के लिए जेमिमा रोड्रिग्स (नाबाद 127 रन) और हरमनप्रीत कौर (89 रन) ने शानदार पारी खेली जिसके दम पर भारत ने 48.3 ओवर में टारगेट हासिल करके 5 विकेट से शानदार जीत प्राप्त की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार