1 अगस्त, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में धमाल मचानें वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर इंग्लैंड में होने वाले सुपर लीग टी20 टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। लॉर्ड्स में हुए फाइनल मुकाबले से पहले प्रैक्टिस के दौरान हरमनप्रीत के कंधे में चोट लग गई थी। 

Advertisement

उनकी इस चोट का असर फाइनल मुकाबले में फील्डिंग के दौरान देखने को मिला था।   

Advertisement

हरमनप्रीत ने अपने कंधे का एमआरआई स्कैन कराया जिसके बाध डॉक्टरों ने उन्हें एक महीने आराम करने की सलाह दी है। सुपर लीग की फ्रेंजाइज सर्रे स्टार्स ने इस साल मई में ही हरमनप्रीत को अपने साथ जोड़ा था।ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS 

पिछले साल हरमनप्रीत ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश में खेलने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी थी। उन्होंने सिडनी थंडर्स के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था और 6 पारियों में 296 रन बनाए थे। इसके लिए सिडनी थंडर्स ने उन्हें दूसरे सीजन के लिए साइन करने के साथ-साथ अपना प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भा चुना।

हरमनप्रीत ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 359 रन बनाए थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में नाबाद 171 रन की तूफानी पारी खेलकर भारतीय टी को फाइनल में पहुंचाया था। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका PHOTOS 

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार