Australia vs England 4th Test: इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook 3000 Test Runs) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में जारी एशेज सीरीज 2025-26 के चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। ब्रूक ने 34 गेंदों में 41 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के जड़े।

Advertisement

ब्रूक ने अपनी पारी में सातवां रन बनाते ही इतिहास रचा और टेस्ट क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे कर लिए।

Advertisement

ब्रूक सबसे कम गेंदों में 3000 टेस्ट रन पूरने करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 3468 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया औऱ एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने इसके लए 3610 गेंद खेली थी।

सबसे कम गेंदों में 3000 टेस्ट रन

3468 गेंद - हैरी ब्रूक

3610 गेंद - एडम गिलक्रिस्ट

Advertisement

4047 गेंद - डेविड वॉर्नर

4095 गेंद - ऋषभ पंत

4129 गेंद - वीरेंद्र सहवाग

Advertisement

इसके अलावा वह इंग्लैंड के लिए सबसे तेज इंस आंकड़े तक पहुंचने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। ब्रूक ने 57 पारियों में यह कारनामा कर डेनिस कॉम्पटन की बराबरी की, जिन्होंने साल 1949 में इतनी ही पारियों में 3000 टेस्ट रन पूरे किए थे। 52 पारी के साथ हर्बर्ट सटक्लिफ इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।

इसके अलावा उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 50 छक्के भी पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले इंग्लैंड के सातवें खिलाड़ी बने। उनसे पहले बेन स्टोक्स, केविन पीटरसन, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, इयान बॉथम, जॉनी बेयरस्टो औऱ स्टुअर्ट ब्रॉड ही ऐसा कर पाए थे।

मौजूदा सीरीज में अभी तक उन्होंने चार टेस्ट की सात पारियों में 30.57 की औसत से 214 रन बनाए हैं। जो रूट (219) और जैक क्रॉली (219) ही उनसे आगे हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 152 रन के जवाब में इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही औऱ पहले 4 विकेट 16 रन पर ही गिर गए। जिसके बाद ब्रूक ने कप्तान बेन स्टोक्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की।

Also Read: LIVE Cricket Score

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार