India vs England 3rd ODI: इंग्लैंड के खिलाफ रविवार (19 जुलाई) को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। चोट के कारण ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) बाहर हो गए हैं औऱ उनकी जगह हर्ष दुबे (Harsh Dubey) को टीम में शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गे दूसरे वनडे मैच के दौरान वॉशिंगटन के दाईं हैमस्ट्रिंग में चोट आई थी और इसके चलते वह सीरीज के निर्णायक मुकाबले से बाहर हो गए हैं। अपनी चोट के आगे के इलाज के लिए वह स्कैन करवाएंगे और किसी स्पेशलिस्ट की राय लेंगे।
अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले महीने डेब्यू करने वाले हर्ष ने दो मुकाबले खेले हैं, जिसमे उनके नाम 4 विकेट दर्ज हैं।
बता दें कि पहले वनडे मैच में वॉशिंगटन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी और दूसरे वनडे में फ्लॉप रहे। वहीं दूसरे मुकाबले में उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं मिला जबकि पहले मैच में खाता खाली रहा।
गौरतलब है कि तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे।