हर्षल पटेल आईपीएल 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए 15 मैचों में 17 विकेट लेकर सुर्खियों में आए थे। हालांकि, उन्होंने 2020 तक कुल 18 मैचों में ही भाग लिया था, जिसमें उन्होंने 2018 से 2020 तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला था। हालांकि, आईपीएल 2020 के बाद उन्हें आरसीबी में ट्रेड किया गया, जो उनके करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।

Advertisement

पटेल ने आरसीबी के लिए 15 मैचों में 32 विकेट लेकर वापसी की और टीम को आईपीएल 2021 में प्लेऑफ में जगह बनाने में मदद की। इसी बीच हर्षल ने एक ताज़ा इंटरव्यू में एक नया खुलासा किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि जब आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में आरसीबी के प्रमुख प्रथमेश मिश्रा ने उनके लिए पैडल उठाया था तो वो पल उनके लिए काफी इमोशनल करने वाला था।

Advertisement

यूट्यूब पर गौरव कपूर के ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस शो में हर्षल पटेल ने कहा, “इस साल उल्टा हुआ, जिस पल मेरे नाम की घोषणा की गई, पहला पैडल सचमुच पहले सेकंड में, प्रथमेश मिश्रा, जो आरसीबी के प्रमुख हैं ने पहले सेकंड में अपना पैडल उठाया और बिजली की गति से चीजें होने लगीं, और फिर ये 6-7 करोड़ के पार चला गया, मेरी पत्नी ने मुझे बताया था कि यह डबल फिगर में जाएगा। मैंने कहा कि जो भी 7 करोड़ से ऊपर होगा वो आपका होगा।”

आगे बोलते हुए हर्षल ने कहा, "मैं कमरे में था (2022 नीलामी के समय) और मुझे विराट कोहली से एक मैसेज मिला, 'लॉटरी लग गई भाई, बधाई। मैंने कहा 'हां भाई, लॉटरी जीत ली। मेरी उम्मीदों से बहुत ज्यादा।" आपको बता दें कि इस शो के दौरान हर्षल ने और भी बहुत सारे खुलासे किए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार