Zimbabwe Women vs West Indies Women, 1st ODI: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और धाकड़ ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज (Hayley Mathews) ने गुरुवार (24 सितंबर) को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। 

Advertisement

मैथ्यूज ने 156 गेंदों में 182 रन की पारी खेली, जिसमें 26 चौके और 2 छक्के जड़े। वह दोहरा शतक जड़ने से चूक गए, लेकिन महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मैथ्यूज पहली महिला क्रिकेटर बन गई है, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साल में दो बार 150 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। 

मैथ्यूज ने इससे पहले जुलाई 2026 में आयरलैंड के खिलाफ नाबाद 159 रन की पारी खेली थी। 

इसके अलावा मैथ्यूज ने वेस्टइंडीज महिला टीम के लिए वनडे इंटरनेशनल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। साथ ही यह इस फॉर्मेट में किसी महिला खिलाड़ी द्वारा बनाया गया छठा सबसे बड़ा स्कोर है। 

Also Read: LIVE Cricket Score

मैथ्यूज की इस पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले में 6 विकेट के नुकसान पर 299 रन का स्कोर बनाया। उनके अलावा साथी ओपनर रियालियाना ग्रिमंड ने 70 गेंदों में 53 रन बनाए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार