साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने मंगलवार (21 मार्च) को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीसरे औऱ आखिरी वनडे में तूफानी अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। क्लासेन ने 61 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 119 रन की पारी खेली। अपनी इस शतकीय पारी के दौरान क्लासेन ने 15 चौके और 5 छक्के जड़े, यानी उन्होंने 90 रन 20 गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए बनाए। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े। 

Advertisement

एबी डी विलियर्स को पछाड़ा

Advertisement

क्लासेन ने 54 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। साउथ अफ्रीका के लिए वनडे में जड़ गया चौथा सबसे तेज शतक है। इस मामले में उन्होंने एबी डी विलियर्स को पीछे छोड़ा है। डी विलियर्स ने साल 2015 में भारत के खिलाफ 57 गेंद में शतक बनाया था। बता दें कि साउथ अफ्रीका के लिए सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में पहले और तीसरे नंबर पर एबी डी विलियर्स का ही नाम है। 

पहली बार हुआ ऐसा

क्लासेन की इस पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने 29.3 ओवर मे 264 रन बनाकर जीत हासिल की। वनडे इतिहास में पहली बार किसी टीम ने 250 या उससे ज्यादा का लक्ष्य 30 से कम ओवर में हासिल किया है। क्लासेन के अलावा टीम का कोई और बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं बना पाया। 

टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। जिसके बाद वेस्टइंडीज की टीम 48.2 ओवर में 260 रन बनाए। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने तीन मैच की सीरीज 1-1 पर खत्म की।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार