आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) में बीते शनिवार, 1 मार्च को टूर्नामेंट का 11वां मुकाबला इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका (ENG vs SA) के बीच पाकिस्तान के कराची नेशनल स्टेडियम में खेला गया था जहां हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने अपना बिस्ट मोड ऑन करके 56 बॉल पर 11 चौके जड़ते हुए शानदान अर्धशतक जड़ा और 64 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने साउथ अफ्रीका के दिग्गज जोंटी रोड्स और क्विंटन डी कॉक के एक महारिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Advertisement

दरअसल, इंग्लिश टीम की बुरी तरह कुटाई करते हुए हाफ सेंचुरी जड़ने के साथ ही अब हेनरिक क्लासेन के नाम साउथ अफ्रीका के लिए लगातार पांच ODI पारियों में पचास प्लस स्कोर हो गए हैं। यानी उन्होंने अपनी पिछली पांच वनडे पारियों में हर बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। ऐसा करते हुए उन्होंने जोंटी रोड्स और क्विंटन डी कॉकी बराबरी की है। 

Advertisement

गौरतलब है कि साल 2000-01 में जोंटी रोड्स ने साउथ अफ्रीका के लिए वनडे फॉर्मेट में लगातार पांच पचास प्लस पारियों खेली थी। वहीं क्विंटन डी कॉक ने तो ये कारनाम दो बार, साल 2017 और 2019 में किया था।

ODI में साउथ अफ्रीका के लिए लगातार 50 प्लस स्कोर

जोंटी रोड्स (2000-01) - 05
क्विंटन डी कॉक (2017) - 05
क्विंटन डी कॉक (2019) - 05
हेनरिक क्लासेन (2024-25) - 05*

ये भी जान लीजिए कि अगर हेनरिक क्लासेन अपनी अगली वनडे पारी में भी अर्धशतक जड़ते हैं तो ये महारिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

Advertisement

बात करें अगर क्लासेन की आखिरी पांच वनडे पारियों की तो आप वो नीचे देख सकते हो।

86(97) बनाम PAK, पार्ल, 2024
97(74) बनाम PAK, केप टाउन, 2024
81(43) बनाम PAK, जोहान्सबर्ग, 2024
87(56) बनाम PAK, कराची, 2025
64(56) बनाम इंग्लैंड, कराची, 2025

साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को धूल चटाकर की चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में एंट्री

Advertisement

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका ने कराची में इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल के लिए एंट्री की है। इस मुकाबले में इंग्लिश कैप्टन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद वो 50 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाए और महज़ 38.2 ओवर में 179 रन बनाकर ऑल आउट हो गए।

इसके जवाब में हेनरिक क्लासेन (64) और रस्सी वैन डेर ड्यूसेन (72*) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली जिसके दम पर उनकी टीम ने महज़ 29.1 ओवर में महज़ 3 विकेट के नुकसान पर ये लक्ष्य हासिल किया और 7 विकेट से जीत प्राप्त कर ली। इसी के साथ उनकी सेमीफाइनल मैच के लिए जगह भी पक्की हो गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार