अल्जारी जोसेफ की शानदार गेंदबाजी के चलते वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को यहां वांडर्स स्टेडियम में निर्णायक तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में सात रन से हरा दिया। जोसेफ ने चार ओवर में 40 रन देकर पांच विकेट झटके। वहीं, शानदार आंकड़े को देखते हुए जोसेफ को मैन आफ द मैच का खिताब दिया गया।

Advertisement

वेस्टइंडीज ने पहली पारी खेलते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 221 रनों का लक्ष्य दिया।

Advertisement

221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। पहले विकेट के लिए मात्र 32 रन की साझेदारी हुई, जिसमें क्विंटन डीकॉक 21 रन बनाकर जोसेफ की गेंद पर कैच थमा बैठे। उनके बाद रिले रोसौव ने रिजा हेंड्रिक्स के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 80 रनों की साझेदारी हुई।

रोसौव अपने अर्धशतक से चूक गए और 42 रन बनाकर गेंदबाज होल्डर के ओवर में चार्ल्स को कैच थमा बैठे। उनके बाद धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर क्रीज पर आए। लेकिन वह ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिके और 11 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। उनके बाद हेंड्रिक्स भी जोसेफ की गेंद पर कैच थमा बैठे। हालांकि, उन्होंने इस दौरान शानदार पारी खेली और 83 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।

गेंदबाज जोसेफ ने पांच विकेट झटके, जिसमें हेनरिक क्लासेन और वायने पार्नेल का विकेट शामिल है। वहीं, कप्तान एडन मार्करम 35 रन बनाकर नाबाद रहे।

रोसौव अपने अर्धशतक से चूक गए और 42 रन बनाकर गेंदबाज होल्डर के ओवर में चार्ल्स को कैच थमा बैठे। उनके बाद धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर क्रीज पर आए। लेकिन वह ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिके और 11 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। उनके बाद हेंड्रिक्स भी जोसेफ की गेंद पर कैच थमा बैठे। हालांकि, उन्होंने इस दौरान शानदार पारी खेली और 83 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार