आयरलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में अफ्रीकी टीम ने 70 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है। इस मैच के दौरान आंठवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सिमी सिंह ने वनडे फॉर्मेट में अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

Advertisement

सिमी सिंह ने नाबाद 100 रनों की पारी खेली। इस शतक के साथ ही सिमी सिंह आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे नंबर 1 से 11 तक प्रत्येक बल्लेबाजी स्थान पर उच्चतम ODI स्कोर क्या है। 

Advertisement

इन 11 खिलाड़ियों की लिस्ट में 2 भारतीय खिलाड़ियों का नाम शामिल है। इस लिस्ट में नंबर 1 पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का नाम है। मार्टिन गुप्टिल ने ओपनिंग करते हुए पारी की पहली गेंद खेली थी और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में 237 नाबाद रन बनाए थे। वहीं नंबर 2 पर रोहित शर्मा का नाम है। रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली थी।

नंबर 6 पर इस लिस्ट में कपिल देव का नाम शामिल है। कपिल देव ने जिम्बॉब्वे के खिलाफ नाबाद 175 रनों की पारी खेली थी। कुछ इस तरह से नजर आती है यह लिस्ट- 1) मार्टिन गुप्टिल (237), 2 -रोहित शर्मा (264), 3- चार्ल्स कोवेंट्री (194*), 4- विव रिचर्डस (189*), 5 - एबी डीविलियर्स (162*), 6 - कपिल देव (175*), 7 - लुक रॉन्ची (170*), 8 - सिमी सिंह (100*), 9 - आन्द्रे रसेल (92*), 10 - रवी रामपॉल (86*), 11 - मोहम्मद आमिर (58)

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार