Afghanistan vs Hong Kong, Asia Cup 2025: हॉन्ग-कॉन्ग की टीम ने मंगलवार (9 सितंबर) को अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में एशिया कप 2025 के मुकाबले में खराब फील्डिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया। 

Advertisement

अफगानिस्तान की पारी के दौरान हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाड़ियों ने पांच कैच छोड़े, यह टी-20 एशिया कप की एक पारी में किसी भी टीम द्वारा छोड़ी गई सबसे ज्यादा कैच है। 
इस दौरान ओपनिंग बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल को तीन जीवनदान मिले। 2021 से टी-20 इंटरनेशनल में एक पारी के दौरान किसी भी बल्लेबाज को मिले संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा जीवनदान है।  

Advertisement

बता दें कि अटल को पारी के पहले ही ओवर में 4 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला था। जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाय़ा और बाद में मिले और मौकों के चलते टीम के टॉप स्कोरर रहे। अटल ने 52 गेंदों में नाबाद 73 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के जड़े। उनके अलावा उमरजई ने 21 गेंदों में 53 रन बनाए, जिसमें दो चौके और पांच छक्के जड़े।

दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की। जिसकी बदौलत अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। 

टीमें 

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, एएम गजनफर, फजलहक फारूकी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

हॉन्ग-कॉन्ग: जीशान अली (विकेटकीपर), बाबर हयात, अंशुमन रथ, कल्हान चल्लू, निजाकत खान, ऐजाज खान, किंचित शाह, यासिम मुर्तजा (कप्तान), आयुष शुक्ला, अतीक इकबाल, एहसान खान।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार