5 जून। श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को यहां विश्व कप में हार झलने के बावजूद अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदीन नैब ने अपने गेंदबाजों की प्रशंसा की।

Advertisement

मैच में एक समय श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 144 रन था, लेकिन अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने वापसी की और 180 के कुल योग तक पहुंचते-पहुंचते विपक्षी टीम के आठ विकेट गिरा दिए।

नैब ने मुकाबले के बाद कहा, "दिन की शुरुआत में गेंदबाजों ने सही इलाके में गेंदबाजी नहीं की। हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही और विपक्षी टीम ने पहले 10 आवरों में बहुत तेजी से रन बनाए, लेकिन नबी ने अच्छी गेंदबाजी की। विकेट बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं थी ओर इसलिए हमने गेंदबाजों से कहा कि गेंद को जोर से पिच पर पटे। बीच के ओवरों में हमारे गेंदबाजों ने वापसी की।" 

श्रीलंका की पूरी टीम 201 रनों पर ही सिमट गई। हालांकि, गेंदबाजों के दम पर उसने 34 रनों से मैच अपने नाम किया। डकवर्थ-लुइस नियम के आधार पर अफगानिस्तान को 187 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन उसकी बल्लेबाजी फेल रही। 

नैब ने कहा, "हमने अपनी बल्लेबाजी को बेहतर करना होगा। हमें मैच के दौरान अधिक साझेदारियां बनानी होंगी।" श्रीलंका का अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ होगा जबकि अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार