मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 से पहले 440 वोल्ट का झटका लग चुका है। स्टार ओपनर रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण टीम के अगले दो मैच नहीं खेल पाएंगे। मुंबई के पूर्व कप्तान को ये चोट रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान लगी थी। रोहित को पारी के बीच में ही चोट के कारण मैदान छोड़ना पड़ा और रोहित दोबारा बल्लेबाजी करने ही नहीं आए जिसके चलते उनकी टीम 18 रनों से मैच हार गई।

Advertisement

रोहित को ये चोट ऐसे समय पर लगी है जब वो इस सीज़न में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे थे। इस अनुभवी खिलाड़ी ने अभी तक टूर्नामेंट में खेले गए चार मैचों में कुल 137 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 45.67 और स्ट्राइक रेट 165.06 रहा है। उनकी गैरमौजूदगी से 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स और 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मैचों में टीम की रणनीति पर असर पड़ना लाज़मी है।

Advertisement

बता दें कि पांच बार की चैंपियन टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर संघर्ष कर रही है और उसे वापसी करने के लिए किसी चमत्कार की सख्त ज़रूरत है। हार्दिक पांड्या के लिए अब उनकी कप्तानी की असली परीक्षा की घड़ी आ गई है, क्योंकि अभी तक वो बल्ले से और कप्तानी में कुछ खास नहीं कर पाए हैं और अगर आने वाले मैचों में भी वो कुछ खास ना कर पाए तो उनके लिए राह बहुत मुश्किल हो जाएगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, इसी बीच भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सुनील छेत्री मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) के ट्रेनिंग सेशन के दौरान पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एमआई के कई खिलाड़ियों से मुलाकात की और कप्तान हार्दिक पांड्या से भी मिले। इसी दौरान पांड्या ने छेत्री को एमआई की जर्सी भी भेंट की।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार