आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के 26वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के हाथों 8 विकेट की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इस दौरान टीम की बल्लेबाजी बेहद ही कमजोर नजर आई और कप्तान फिंच के 44 रनों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज ज्यादा कुछ नहीं कर सका। ऑस्ट्रेलिया को मिली इस हार के बाद टीम के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने एक बड़ा बयान दिया है।

Advertisement

वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को के बारे में बात करते हुए कहा है कि वह एक बेहतरीन बल्लेबाज है लेकिन उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम में नहीं बनती। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच में स्टीव स्मिथ 5 गेंदों में 1 रन बनाकर पवेलियन क्रिस जॉर्डन का शिकार बने।

Advertisement

अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से ट्वीट करते हुए वॉर्न ने लिखा,"यह काफी निराशाजनक सिलेक्शन था कि मार्श को बाहर का रास्ता दिखा दिखा दिया गया और मैक्सवेल पावरप्ले में बैटिंग करने चले आए। स्टोइनिस को आना चाहिए था। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से यह बेहद ही खराब तकनीक और रणनीति थी। मुझे स्मिथ बहुत पसंद है लेकिन वह टी-20 टीम में नहीं होने चाहिए। मार्श को होना चाहिए था।"

वॉर्न ने आगे बात करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों और गेंदबाजों की तारीफ की और इस जीत के लिए बधाई भी दी। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम यह दर्शा रही है कि टी-20 कैसे खेलना चाहिए।

कल खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से रौंदा और दिखा दिया कि वो इस टूर्नामेंट को जीतने की सबसे बड़ी हकदार है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 125 रनों पर रोका और उसके बाद लक्ष्य को 2 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार