नाटिंघम/नई दिल्ली, 12 जुलाई (हि.स.) । भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन अपने सर्वश्रेष्ठ स्पैल से इंग्लैंड की बल्लेबाजी क्रम को ढहाने को वाले भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने कहा कि उन्हें महसूस होता है कि उन्होंने अपनी लय वापस हासिल कर ली है। इशांत ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों अभ्यास मैचों में मैं लय हासिल नहीं कर पाया था। जब आप लंबे समय तक क्रिकेट नहीं खेलते हो तो ऐसा होता है। मैंने इससे पहले और यहां तक कि आईपीएल में भी अधिक क्रिकेट नहीं खेली थी। मैंने बहुत कम मैच खेले थे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि मैंने नेट्स पर काफी गेंदबाजी की लेकिन मैदान पर गेंदबाजी करना भिन्न होता है। अब मैं काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं और मुझे महसूस होता कि मैं लय से गेंदबाजी कर रहा हूं। इसलिए मुझे लगता है कि मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं। इशांत ने शीर्ष क्रम को झकझोरा लेकिन उन्होंने युवा तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जमकर तारीफ की जिन्होंने निचले मध्यक्रम पर कहर बरपाया। उन्होंने कहा कि भुवी बेहतरीन गेंदबाज है। वह परिस्थितियों का बहुत अच्छा उपयोग करता है और अपनी सीमाओं में रहकर गेंदबाजी करता है। वह जानता है कि वह नयी गेंद का अच्छा इस्तेमाल कर सकता है और उसने ऐसा किया। वह चालाक गेंदबाज है। साथ में गेंदबाजी करते हुए हम काफी बातें करते हैं इसलिए मुझे उसके साथ गेंदबाजी करने में मजा आता है।"

Advertisement

पिच को लेकर काफी चर्चा चल रही है क्योंकि यह इंग्लैंड के आम विकेट की तरह नहीं है। इशांत ने इस बारे में कहा, ‘‘हम पिच पर नियंत्रण नहीं कर सकते। भारत इंग्लैंड का दौरा कर रहा है और हमें जैसी भी पिच मुहैया करायी जाएगी हम उस पर 20 विकेट लेने की कोशिश करेंगे। इस पिच को लेकर अच्छी बात यह है कि हम जानते हैं कि इस तरह की पिचों पर कैसी गेंदबाजी करनी है।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार