श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन की नाबाद अर्द्धशतकीय साझेदारी की बदौलत भारतीय टीम ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट मैच में तीन विकेट से हराकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली। रविचंद्नन अश्विन ने नाबाद 42 रन बनाए जबकि श्रेयस अय्यर ने भी 29 रनों की नाबाद पारी खेली। हालांकि, इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन जो कुछ हुआ उसने भारतीय टीम के फैंस को और गुस्सा दिला दिया था।

Advertisement

दरअसल, बांग्लादेशी स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने जैसे ही विराट कोहली को आउट किया बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने विराट कोहली को एक गर्मजोशी वाला सेंड ऑफ दिया जिसके बाद विराट कोहली नाराज हो गए और उन्हें बांग्लादेशी खिलाड़ियों से भिड़ते हुए देखा गया। इस घटना ने मैच के तीसरे दिन काफी सुर्खियां बटोरी। विराट का गुस्सा देखने के बाद पत्रकार ये जानने के लिए उत्सुक थे कि वास्तव में क्या हुआ था।

Advertisement

तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए आए और पत्रकारों ने जब उनसे इस घटना के बारे में पूछा तो उनके पास इस घटना का कोई जवाब नहीं था और उनका जवाब सबको हंसने पर मजबूर कर गया। ये घटना 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई थी। कोहली 22 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए थे।

जब सिराज से इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो उस समय मैं आइस बाथ ले रहा था। मैं सच बताऊं तो मुझे नहीं पता क्या हुआ था।"

सिराज के इस जवाब का वीडियो काफी वायरल हो रहा है और वहीं, अगर इस मैच के चौथे दिन की बात करें तो भारतीय टीम एक समय बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट हार की तरफ बढ़ रहा था। एक समय भारतीय टीम ने 74 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे लेकिन तभी अश्विन और अय्यर ने संयम और हिम्मत दिखाई और अपनी टीम की नैय्या पारी लगा दी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार