आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका के मरैस इरास्मस और इग्लैंड रिचर्ड केटलब्रॉ को फील्ड अंपायरिंग के लिए चुना गया है। इसकी घोषणा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को की। 

Advertisement

"इरास्मस और केटलब्रॉ  आईसीसी टी-20 वर्ल्ड के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच दुबई इंटरनेशलन किक्रेट स्टेडियम में अंपायरिंग करते नजर आएंगे। नितिन मेनन मैच के टीवी अंपायर होंगे जबकि कुमार धर्मसेना चौथे अंपायर होंगे। मैदान पर मैच रेफरी के रूप रंजन मदुगले नजर आएंगे।"

Advertisement

अबू धाबी में पहले सेमीफाइनल के दौरान इरास्मस और धर्मसेना ने ऑन-फील्ड अंपायर के रूप में अपनी भूमिका निभाई थी, जहां न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर मेगा इवेंट के फाइनल में प्रवेश किया था। 

दूसरी तरफ, दुबई में दूसरे सेमीफाइनल में केटलब्रॉ  और क्रिस गैफनी के साथ ऑन-फील्ड अंपायर थे, जहां ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

बता दें कि इरासम्स के पास 105 टेस्ट, 157 वनडे और 50 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में अंपायरिंग करने का अनुभव है। वह 2019 वर्ल्ड कप फाइनल के फील्ड अंपायरों में से एक थे। इसके अलावा केटलब्रॉ ने 99 टेस्ट, 139 वनडे और 40 इंटरनेशनल मैच में अंपायरिंग की है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार