लंदन, 1 जून (CRICKETNMORE)| दुनिया की शीर्ष आठ क्रिकेट टीमें गुरुवार से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी मुकाबले के लिए कमर कस चुकी हैं। एक जून से 18 जून तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में दो सेमीफाइनल और एक फाइनल सहित कुल 16 मैच खेले जाएंगे।

Advertisement

2013 में हुए पिछले संस्करण में खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय टीम खिताब बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारत ने न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैचों में जीत हासिल कर अपनी शानदार फॉर्म का परिचय दे दिया है। 

Advertisement

पिछले संस्करण में महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में खिताब जीतने वाली भारतीय टीम इस बार विराट कोहली के नेतृत्व में उतर रही है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के हाल ही में खत्म हुए 10वें संस्करण में कोहली का बल्ला खास नहीं कर सका। वह अपने बल्ले में लगी जंग को दूर करने की कोशिश करेंगे।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

भारत को इस टूर्नामेंट में ग्रुप-बी में श्रीलंका, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका अफ्रीका के साथ रखा गया है।

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत चार जून को पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में करेगी। इसके बाद वह आठ जून को द ओवल में श्रीलंका और 11 जून को साउथ अफ्रीका अफ्रीका से मुकाबला करेगी।

ग्रुप-ए में आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और बांग्लादेश हैं। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।

Advertisement

टूर्नामेंट का पहला मैच गुरुवार को यहां इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। इंग्लैंड पिछले संस्करण की उपविजेता टीम है। इस बार वह खिताब जीतने के लिए उत्सुक होगी। जोस बटलर, क्रिस वोक्स, बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम मजबूत दिख रही है।

आस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट में मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोस हाजलेवुड और जेम्स पैटिंसन की पेस बैट्री के दम पर उतर रही है। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

वहीं साउथ अफ्रीका अफ्रीका को आईसीसी के टूर्नामेंट्स में चोकर्स माना जाता है। कप्तान अब्राहम डिविलियर्स के नेतृत्व में इस बार टीम इस ठप्पे को अपने ऊपर से हटाना चाहेगी।

Advertisement

इन सभी के अलावा पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें भी अपने दिन बेहतर प्रदर्शन कर टूर्नामेंट में आगे बढ़ सकती हैं। हालांकि दोनों टीमों के हालिया फॉर्म को देखकर ऐसा प्रतीत नहीं होता है कि टीम इस टूर्नामेंट में बाकी टीमों को टक्कर दे पाएंगी।

पाकिस्तान के पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है जो इंग्लैंड की परिस्थतियों में कारगर साबित हो सकता है। उसके पास वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, जुनैद खान, हसनी अली के रूप में अच्छे गेंदबाज हैं।

क्रिकेट प्रशंसक इसे मिनी विश्व कप की संज्ञा भी दे सकते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार