ICC ODI World Cup 2027 scheduled Announcement: क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। अगले साल होने वाला यह मेगा टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से सुपर सीरीज के मुकाबलों से होगी, जबकि खिताबी मुकाबला 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।
2027 वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी और मुकाबले 12 वेन्यू पर खेले जाएंगे। टूर्नामेंट की शुरुआता सुपर सीरीज के मुकाबलों से होगी। इसके बाद ग्रुप स्टेज, सुपर 7 स्टेज और फिर नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे।
भारतीय टीम को ग्रुप A में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर A शामिल हैं। वहीं ग्रुप B में बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और क्वालीफायर B को जगह मिली है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभियान शुरू करेगा भारत
टीम इंडिया अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला केपटाउन में खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम का सामना 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।
इसके बाद भारत 14 अक्टूबर को अफगानिस्तान से भिड़ेगा। यह मुकाबला त्श्वाने में खेला जाएगा। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 17 अक्टूबर को क्वालीफायर A के खिलाफ ब्लोमफोंटेन में होगा। ग्रुप स्टेज में भारत का आखिरी मुकाबला 24 अक्टूबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ होगा। यह मैच विक्टोरिया फॉल्स में खेला जाएगा।
वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों की शुरुआत 17 नवंबर को पहले सेमीफाइनल से होगी। यह मुकाबला केपटाउन में खेला जाएगा। इसके अगले दिन यानी 18 नवंबर को दूसरा सेमीफाइनल त्श्वाने में होगा। इसके बाद दुनिया को 2027 का नया वनडे वर्ल्ड चैंपियन 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में होने वाले फाइनल के बाद मिलेगा।
2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल
2 अक्टूबर — क्वालीफायर 1 vs क्वालीफायर 3, विंडहोक
4 अक्टूबर — क्वालीफायर 1 vs क्वालीफायर 2, विंडहोक
6 अक्टूबर — क्वालीफायर 2 vs क्वालीफायर 3, विंडहोक
7 अक्टूबर — भारत vs ऑस्ट्रेलिया, केपटाउन
8 अक्टूबर — पाकिस्तान vs अफगानिस्तान, त्श्वाने
8 अक्टूबर — इंग्लैंड vs बांग्लादेश, विंडहोक
9 अक्टूबर — जिम्बाब्वे vs क्वालीफायर A, बुलावायो
9 अक्टूबर — दक्षिण अफ्रीका vs न्यूजीलैंड, केपटाउन
10 अक्टूबर — भारत vs पाकिस्तान, जोहान्सबर्ग
10 अक्टूबर — श्रीलंका vs क्वालीफायर B, विंडहोक
11 अक्टूबर — जिम्बाब्वे vs अफगानिस्तान, बुलावायो
12 अक्टूबर — ऑस्ट्रेलिया vs क्वालीफायर A, पार्ल
12 अक्टूबर — न्यूजीलैंड vs बांग्लादेश, कुगोम्पो सिटी
13 अक्टूबर — इंग्लैंड vs श्रीलंका, विंडहोक
13 अक्टूबर — दक्षिण अफ्रीका vs क्वालीफायर B, पार्ल
14 अक्टूबर — भारत vs अफगानिस्तान, त्श्वाने
15 अक्टूबर — पाकिस्तान vs क्वालीफायर A, ब्लोमफोंटेन
15 अक्टूबर — जिम्बाब्वे vs ऑस्ट्रेलिया, हरारे
16 अक्टूबर — श्रीलंका vs बांग्लादेश, डरबन
16 अक्टूबर — दक्षिण अफ्रीका vs इंग्लैंड, गेकेबरहा
17 अक्टूबर — भारत vs क्वालीफायर A, ब्लोमफोंटेन
17 अक्टूबर — न्यूजीलैंड vs क्वालीफायर B, हरारे
18 अक्टूबर — ऑस्ट्रेलिया vs अफगानिस्तान, कुगोम्पो सिटी
19 अक्टूबर — जिम्बाब्वे vs पाकिस्तान, हरारे
19 अक्टूबर — दक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेश, डरबन
20 अक्टूबर — न्यूजीलैंड vs श्रीलंका, जोहान्सबर्ग
20 अक्टूबर — इंग्लैंड vs क्वालीफायर B, हरारे
21 अक्टूबर — अफगानिस्तान vs क्वालीफायर A, कुगोम्पो सिटी
22 अक्टूबर — ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान, पार्ल
22 अक्टूबर — दक्षिण अफ्रीका vs श्रीलंका, जोहान्सबर्ग
23 अक्टूबर — इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड, गेकेबरहा
23 अक्टूबर — बांग्लादेश vs क्वालीफायर B, त्श्वाने
24 अक्टूबर — जिम्बाब्वे vs भारत, विक्टोरिया फॉल्स
सुपर 7 स्टेज
25 अक्टूबर — A2 vs B3, जोहान्सबर्ग
26 अक्टूबर — B1 vs A3, गेकेबरहा
27 अक्टूबर — B2 vs A4B, त्श्वाने
28 अक्टूबर — A1 vs A2, विक्टोरिया फॉल्स
29 अक्टूबर — B1 vs B3, कुगोम्पो सिटी
30 अक्टूबर — A3 vs A4B, विक्टोरिया फॉल्स
31 अक्टूबर — B2 vs A1, जोहान्सबर्ग
1 नवंबर — A2 vs B1, विक्टोरिया फॉल्स
2 नवंबर — B3 vs A4B, केपटाउन
3 नवंबर — B2 vs A3, डरबन
4 नवंबर — A1 vs B1, पार्ल
5 नवंबर — A2 vs A4B, डरबन
6 नवंबर — B2 vs B3, ब्लोमफोंटेन
7 नवंबर — A1 vs A3, केपटाउन
8 नवंबर — B1 vs A4B, डरबन
9 नवंबर — B2 vs A2, गेकेबरहा
10 नवंबर — A3 vs B3, ब्लोमफोंटेन
11 नवंबर — A1 vs A4B, गेकेबरहा
12 नवंबर — B2 vs B1, केपटाउन
13 नवंबर — A2 vs A3, ब्लोमफोंटेन
14 नवंबर — A1 vs B3, डरबन
नॉकआउट मुकाबले
17 नवंबर — पहला सेमीफाइनल, केपटाउन
18 नवंबर — दूसरा सेमीफाइनल, त्श्वाने
21 नवंबर — फाइनल, जोहान्सबर्ग