ICC Women’s T20I Team Of The Year 2024: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने शनिवार (25 जनवरी) को 2024 की महिला टी-20 टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में भारत की तीन खिलाड़ी हैं, वहीं साउथ अफ्रीका की दो, श्रीलंका,इंग्लैंड,वेस्टइंडीज,न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और आयरलैंड की एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं।

Advertisement

ओपनर के तौर पर स्मृति मधाना और लौरा वोल्वार्ड्ट हैं। मंधाना ने पिछले साल 23 मैच में 763 रन बनाए थे और वोल्वार्ड्ट के बल्ले से 19 मैच में 673 रन बनाए।  मंधाना पहले महिला क्रिकेटर बनी हैं, जो 5 अलग-अलग सालों में आईसीसी महिला टी-20 टीम ऑफ द ईयर की हिस्सा रही हैं। कोई और खिलाड़ी चार बार से ज्यादा बार ऐसा नहीं कर पाई है। वोल्वार्ड्ट इस टीम की कप्तान भी हैं।

Advertisement

मिडल ऑर्डर में चमारी अट्टापट्टू, हेली मैथ्यूज, नैट साइवर ब्रंट,मेली केर और ऋचा घोष हैं। अट्टापट्टू ने 21 मैच में 720 रन, मैथ्यूज ने 16 मैच में 538 रन, ब्रंट ने 16 मैच में 423 रन,केर ने 18 मैच में 387 रन औऱ घोष ने 21 मैच में 365 रन बनाए हैं।

ऑलराउंडर के तौर पर मैरिज़ेन कप्प, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट और दीप्ति शर्मा हैं, जो गेंद औऱ बल्ले दोनों से कमाल कर सकती हैं।  कप्प ने 16 मैच में 399 रन बनाए औऱ 11 विकेट लिए, प्रेंडरगैस्ट  ने 18 मैच में 544 रन और 21 विकेट लिए, वहीं दीप्ति ने 23 मैच में 115 रन बनाए और 30 विकेट भी लिए।

वहीं स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर सादिया इकबाल हैं, जिन्होंने 19 मैच में 30 विकेट लिए।

आईसीसी महिला टी-20 टीम ऑफ द ईयर 2024

Advertisement

स्मृति मधाना, लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान),चमारी अट्टापट्टू, हेली मैथ्यूज, नैट साइवर ब्रंट,मेली केर, ऋचा घोष, मैरिज़ेन कप्प, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट,दीप्ति शर्मा, सादिया इकबाल।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार