दुबई, 29 जुलाई | तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज को 2-1 से हराने के बाद इंग्लैंड, आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। क्रिस वोक्स (पांच विकेट) और स्टुअर्ड ब्रॉड (चार विकेट) की जोड़ी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए यहां ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में इंग्लैंड को वेस्टइंडीज के खिलाफ 269 रनों से विशाल जीत दिला दी। इसी के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में यह रनों के हिसाब से इंग्लैंड की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 1959/60 में पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए टेस्ट में इंग्लैंड ने 256 रनों से मुकाबला जीता था।  

Advertisement

ब्रॉड ने इस मैच में कुल 10 विकेट लिए। उन्होंने पहली पारी में छह विकेट लिए थे। वह 2013 के बाद से पहली बार एक टेस्ट मैच में कुल 10 विकेट लेने में सफल रहे हैं।

Advertisement

इसके अलावा ब्रॉड ने इस मैच में टेस्ट क्रिकेट में अपने 500 विकेट भी पूरे किए और ऐसा करने वाले वह इंग्लैंड के दूसरे और दुनिया के सातवें गेंदबाज हैं। अपने शानदार प्रदर्शन के लिए ब्रॉड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में इंग्लैंड अब तीसरे नंबर पर है और उसके 226 अंक है। वह भारत (360 अंक) और आस्ट्रेलिया (296 अंक) से पीछे है। वहीं, वेस्टइंडीज 40 अंकों के साथ सातवें स्थान पर कायम है।

वेस्टइंडीज के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड 146 अंकों के साथ चौथे नंबर पर थी और उसके न्यूजीलैंड से 34 अंक कम थे।

इंग्लैंड ने इससे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में आस्ट्रेलिया के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ खेली थी जबकि उसने दक्षिण अफ्रीका के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से जीती थी।

Advertisement

चैंपियनशिप के तहत वेस्टइंडीज ने अपनी पिछली सीरीज भारत के खिलाफ घर में खेली थी, जिसमें उसे 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

इंग्लैंड को अब अपनी अगली सीरीज पांच अगस्त से पाकिस्तान के खिलाफ खेलनी है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार