नई दिल्ली, 14 अगस्त | प्रशासकों की समिति (सीओए) के एक सदस्य ने मंगलवार को कहा है कि अगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एथिक्स अधिकारी डी.के. जैन को लगता है कि पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ की एनसीए में की गई नियुक्ति हितों के टकराव में आती है तो यह उनका नजरिया है। 

Advertisement

मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के अजीवन सदस्य संजीव गुप्ता ने बोर्ड को राहुल द्रविड़ के खिलाफ शिकायती पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने बोर्ड के नए संविधान के मुताबिक राहुल के हितों के टकराव के मुद्दे में शामिल होने की बात कही थी। 

Advertisement

सीओए के एक सदस्य ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि समिति ने पहले ही जांच लिया था कि राहुल राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में आने के योग्य हैं या नहीं और अगर जरूरत पड़ी तो सीओए जैन को यह तफ्सील से बताने को भी तैयार है कि राहुल को लेकर हितों के टकराव का मुद्दा नहीं बनता है। 

सीओए सदस्य ने कहा, "अगर उनको लगता है कि हितों के टकराव का मुद्दा है तो यह उनका नजरिया है। ठीक है, हम इसका जवाब दे देंगे। हमने राहुल की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी और हम एथिक्स अधिकारी को भी बता देंगे कि उनकी नियुक्ति क्यों हितों के टकराव के घेरे में नहीं आती।"

बीसीसीआई हाल ही में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के अंतर्गत आया है। सदस्य से जब पूछा गया कि क्या इस मुद्दे पर भी आने वाली बैठक में चर्चा होगी तो सदस्य ने कहा कि अब यह मुद्दे खत्म हो चुका है। 

सदस्य ने कहा, "बीसीसीआई ने पहले जो किया हम उसे लेकर चिंतित नहीं है। सरकार ने हमसे कहा था और हमने देश के नागरिक होने के नाते वही किया। हमें नियमों का पलान करना था।"

Advertisement

इस फैसले की हालांकि बीसीसीआई के अधिकारियों ने काफी आलोचना की थी। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार