5 मार्च,नई दिल्ली।भारत और इंग्लैंड के बीच सिड़नी क्रिकेट ग्राउंड में गुरुवार (5 मार्च) में होने वाले आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबले की शुरूआत भारतीय समय के अनुसार सुबह 9 बजे होनी थी। लेकिन बारिश के कारण मुकाबला समय पर शुरू नहीं हुआ है। 

Advertisement

भारतीय समय के अनुसार अगर 11 बजकर 6 मिनट तक टॉस हो जाता है औऱ 11.21 तक मैच शुरू हो जाता है तो 10 ओवर का मैच हो सकता है।

Advertisement

लेकिन अगर बारिश नहीं रूकी तो मुकाबला रद्द होगा, क्योंकि आईसीसी ने सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा है। ऐसे में भारतीय महिला फाइनल में जगह बना लेगी। क्योंकि उसने लीग राउंड में अपने सभी 4 मैच जी थे। जबकि इंग्लैंड ने अपना एक लीग मैच हारा है।

बता दें कि यह पहली बार होगा जब भारत महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचेगा। 
 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार