ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क का कहना है कि अगर नियमित कप्तान आरोन फिंच वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहते हैं तो उनकी जगह जो कप्तान बनेगा टीम उसका समर्थन करेगी।

Advertisement

फिंच को विंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते वक्त चोट लगी थी और उनका वनडे सीरीज में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। इस बारे में भी सवाल उठ रहे हैं कि फिंच की अनुपस्थिति में किसे कप्तान बनाया जाएगा।

Advertisement

टीम के पास विकल्प के रूप में एलेक्स कैरी हैं जिन्होंने पिछले साल भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में उपकप्तानी का जिम्मा संभाला था। अन्य विकल्पों में जोश हेजलवुड, मोएसेस हेनरिक्स और मिशेल मार्श हैं।

स्टार्क ने कहा, "यह एक मजेदार सवाल है। हमारे पास कैरी, हेजलवुड हैं और मैथ्यू वेड भी हैं वो पहले कप्तानी कर चुके हैं। मोएसेस भी पहले कप्तानी का जिम्मा संभाल चुके हैं।"

उन्होंने कहा, "वेड ने पहले कहा था कि अगर खिलाड़ियों को पता हो कि उनकी भूमिका क्या है तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तानी करना आसान हो जाता है। अगर फिंच वनडे सीरीज में शामिल नहीं हुए तो मुझे यकीन है कि जो भी उनकी जगह कप्तान बनेगा वो अच्छा करेगा और हम सभी उनके साथ होंगे।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार