India Women vs Sri Lanka Women Dream11 Prediction, ODI Tri Series Final: श्रीलंका, भारत और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच सात मैचों की एकदिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला का फाइनल मुकाबला रविवार, 11 मई को भारत और श्रीलंका के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 10:00 AM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप इंडियन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो जो कि आपको बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही काफी सारे पॉइंट्स जीता सकती हैं। गौरतलब है कि दीप्ति मौजूदा समय में गज़ब की फॉर्म में हैं और वनडे ट्राई सीरीज में 4 मैच खेलते हुए 42 की औसत से 126 रन और 35.1 ओवर में 166 रन देते हुए 5 विकेट चटका चुकी हैं। ये भी जान लीजिए कि दीप्ति के नाम 105 ODI मैचों का अनुभव है जिसमें उन्होंने लगभग 35 की औसत से 2280 रन और 135 विकेट चटकाए हैं। यही वज़ह है उन्हें कैप्टन चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप प्रतीका रावल या चमारी अट्टापट्टू का चुनाव कर सकते हो।

Advertisement

IN-W vs SL-W ODI: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 11 मई 2025
समय - 10:00 AM IST
वेन्यू - आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

IN-W vs SL-W ODI, Pitch Report

ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा जहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 232 रन रहा है। गौरतलब है कि यहां अब तक 175 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें से रन डिफेंड करते हुए 95 और रन चेज करते हुए 68 मैच जीते गए हैं।

Advertisement

IN-W vs SL-W: Where to Watch?

श्रीलंका, भारत और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच होने वाली दिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस FanCode ऐप पर देख सकते हैं।

IN-W vs SL-W Head To Head Record

Advertisement

कुल - 33
भारत - 30
श्रीलंका - 03
बेनतीजा - 01

IN-W vs SL-W ODI Dream11 Team

विकेटकीपर - ऋचा घोष
बल्लेबाज - स्मृति मंधाना, हर्षिता समरविक्रमा, जेमिमा रोड्रिग्स, प्रतिका रावल (उपकप्तान)
ऑलराउंडर - चमारी अट्टापट्टू, दीप्ति शर्मा (कप्तान), स्नेह राणा, अमनजोत कौर, देवमी विहांगा
गेंदबाज - सुगंधिका कुमारी।

Advertisement

India Women vs Sri Lanka Women Probable Playing XI

India Women Probable Playing XI: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, काशवी गौतम, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, नल्लापुरेड्डी चरणानी।

Sri Lanka Women Probable Playing XI: हसीनी परेरा, विष्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), कविशा दिलहारी/मनुदी नानायक्कारा, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), देवमी विहांगा, मल्की मदारा, सुगंधिका कुमारी, इनोका रणवीरा।

Advertisement

IN-W vs SL-W Dream11 Prediction, IN-W vs SL-W ODI Dream11 Team, Fantasy Cricket Tips, ODI Tri Series Final, ODI Tri Series, IN-W vs SL-W Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, India Women vs Sri Lanka Women

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार