ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) अपनी फिटनेस को लेकर स्पष्ट नहीं हैं और भारत के खिलाफ शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले पहले वनडे से चूक सकते हैं।वार्नर टेस्ट सीरीज के दौरान कन्कशन और हेयरलाइन फ्रेक्चर के कारण स्वदेश लौट गए थे। तीन साप्ताह के आराम के बावजूद वह चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं।

Advertisement

36 वर्षीय वॉर्नर को गुरूवार को नेट्स के दौरान फिटनेस टेस्ट आदि का सामना करना पड़ सकता है और अनुभवी आलराउंडर मिचेल मार्श का कहना है कि उन्हें लाने की जल्दबाजी नहीं की जायेगी जब तक वह सौ फीसदी फिट नहीं हो जाते।

Advertisement

मार्श ने गुरूवार को मैच से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, आज बातचीत होगी और जितना मुझे पता है उसके अनुसार जब तक वह पूरी तरह फिट नहीं हो जाते उन्हें लाने की जल्दबाजी नहीं की जायेगी।

आलराउंडर ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इस सीरीज को उस मौके की तरह देख रहे हैं जिससे उन्हें विश्व कप चयन में अपना दावा मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

वॉर्नर की स्थिति पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ही नहीं बल्कि उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स भी नजर गड़ाए हुए है। दिल्ली ने वॉर्नर को चोटिल ऋषभ पंत की जगह टीम का कप्तान नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी को राहत मिलेगी यदि वार्नर सभी तीन वनडे खेलते हैं।

स्टार ओपनर वॉर्नर ने भारत लौटने पर बुधवार को पहला अभ्यास सत्र किया लेकिन एक शॉट को अपनी जांघ पर मारने के बाद उन्हें अभ्यास बंद करना पड़ा।

Advertisement

हालांकि वॉर्नर ने मुम्बई में बच्चों के साथ गली क्रिकेट खेलते हुए गुरूवार को अपना एक वीडियो साझा किया लेकिन उनके पहले वनडे में खेलने पर अंतिम फैसला आज रात या शुक्रवार सुबह लिया जाएगा। स्टार ओपनर वॉर्नर ने भारत लौटने पर बुधवार को पहला अभ्यास सत्र किया लेकिन एक शॉट को अपनी जांघ पर मारने के बाद उन्हें अभ्यास बंद करना पड़ा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार