ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कहा है कि उनकी टीम भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे को तीन-चार या पांच बार आउट कर सकती थी, जिन्होंने अपनी किस्मत के सहारे अपना 12वां शतक पूरा किया। स्टार्क ने दूसरे दिन की खेल समाप्ति के बाद कहा, " उन्होंने (रहाणे) ने अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने मौके का फायदा उठाया। शतक बनाने से पहले हम उन्हें चार या पांच बार आउट कर सकते थे। लेकिन किस्मत के सहारे ही सही उन्होंने अपना शतक पूरा किया।"

Advertisement

रहाणे ने दूसरे दिन की खेल समाप्ति के समय नाबाद 104 रन बनाए। जब वह 73 के स्कोर पर थे तब स्टीव स्मिथ ने और फिर उसके बाद ट्रेविस हेड ने रहाणे का कैच छोड़ा था।

Advertisement

स्टार्क ने कहा, " मुझे लगता है कि हमें पता चला कि एक बार गेंद नरम पड़ने के बाद विकेट बहुत अच्छी थी। आम तौर पर पिच पर घास होने पर मेलबर्न की विकेट टर्न लेती है। यह विकेट अब अच्छी हो गई है।"

भारत ने दूसरी पारी में अब तक 82 रनों की बढ़त ले ली है जबकि उसके अभी पांच विकेट बाकी है।

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी करेंगे।

तेज गेंदबाज ने कहा, " हमारे लिए यह जरूरी है कि मौका मिलने के बाद हम अच्छी बल्लेबाजी करें और मैच में वापसी करें।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार