आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के 35वें मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 5 रन से हराकर सेमीफाइनल की तरफ एक और कदम बढ़ा दिया है। इस मैच में भारत के लिए विराट कोहली-केएल राहुल ने अर्धशतक लगाए और बाकी काम गेंदबाजों ने कर दिखाया। हालांकि, बांग्लादेश ने भी भारतीय फैंस की धड़कनें बढ़ा दी थी लेकिन अर्शदीप सिंह ने एक बार फिर दिखाया कि वो दबाव में बिखरते नहीं बल्कि और भी निखर जाते हैं। 

Advertisement

वर्षा बाधित इस मैच में डकवर्थ लुईस नियम के चलते बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रन बनाने थे और मामला आखिरी ओवर तक जा फंसा लेकिन अर्शदीप ने अपना संयम नहीं खोया और भारत को पांच रन से मैच जितवा दिया। इस मैच में हार के बाद बांग्लादेशी फैंस और खिलाड़ियों में मातम छा गया। एक समय लग रहा था कि बांग्लादेश उलटफेर कर सकता है और उस समय बांग्लादेशी खिलाड़ी और फैंस खुशी से झूम रहे थे लेकिन मैच का माहौल और ज़ज्बात बदलते समय नहीं लगा।

Advertisement

जैसे ही भारत की जीत हुई वैसे ही कैमरामैन का फोकस बांग्लादेश के डगआउट और स्टैंड्स पर गया जहां देखा जा सकता था कि फैंस और खिलाड़ी रोते हुए दिख रहे थे। इस वीडियो को देखकर एक वक्त के लिए आप भी इमोशनल हो जाएंगे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो भारत की इस जीत ने उन्हें सेमीफाइनल के बिल्कुल करीब पहुंचा दिया है। जबकि बांग्लादेश सेमीफाइनल से थोड़ा दूर हो गया है। हालांकि, अभी भी ग्रुप 2 से कोई भी टीम आधिकारिक तौर पर सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई है ऐसे में अगर आने वाले मैचों में बारिश आती है या कुछ उलटफेर देखने को मिलते हैं तो यकीन मानिए बड़ी टीमों के लिए मुश्किल हो सकती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार