7 नवंबर। भारत और बांग्लादेश के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज यहां सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जाएगा। बीते रविवार पहले टी-20 मैच में भारत को मात दे बांग्लादेश ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत के पास इस सीरीज में वापसी करने का यह आखिरी मौका है।

Advertisement

वहीं आपको बता दें कि इस मैच में हर किसी की नजर मौसम पर होगी। 

Advertisement

चक्रवात तूफान की स्थिती
आपको बता दें कि अरब सागर में उठा 'महा' चक्रवात गुजरात की तरफ मुड़ गया है। इस तूफान के बारे में अपडेट ये है कि अब कमजोर पड़ता दिख रहा है। ऐसे में बारिश होने की संभावना कम नजर आ रही है। वैसे आपको बता दें कि राजकोट में इस समय धुप खिली हुई है और बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही है।

मैच का टेलीकास्ट और समय
मैच का लाइव टेलीकास्ट शाम 7 बजे से होगा। टॉस 6: 30 बजे होगा तो वहीं दूसरी ओर मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स और हॉट स्टार पर होगा। 

भारत (संभावित XI)

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर

Advertisement

बांग्लादेश

लिटन दास, सौम्या सरकार, मोहम्मद नईम, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह (कप्तान), आफिफ हुसैन, मोसद्देक हुसैन, अमीनुल इस्लाम, शहाबुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, अल-अमीन हुसैन

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार