Shubman Gill: बांग्लादेश और भारत के बीच चल रहा टेस्ट मैच दिलचस्प मोड़ लेता जा रहा है। भारत के पहली पारी में 404 रन बनाने के बाद बांग्लादेश की टीम महज 150 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की दूसरी पारी इस समय चल रही है जहां टीम इंडिया ने चायतक 140 रन बना लिए हैं। केएल राहुल एकमात्र विकेट है जिसे भारत ने अब तक गंवाया है। मैच के दौरान एक ड्रामा हुआ जहां शुभमन गिल DRS की विफलता से बच गए। 

Advertisement

यह एलबीडब्ल्यू की अपील थी और अंपायर ने इसे नॉट आउट करार दिया था। हालांकि, बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने रिव्यू करने का फैसला किया। 32वें ओवर की दूसरी गेंद पर गेंदबाज यासिर अली ने शुभमन गिल को गच्चा दे दिया। LBW की जोरदार अपील हुई। बांग्लादेश टीम को पूरी उम्मीद थी कि उन्होंने 70 रन के स्कोर पर शुभमन गिल का विकेट ले लिया है। 

Advertisement

ऑनफील्ड अंपायर ने बांग्लादेश टीम की अपील को खारिज करते हुए शुभमन गिल को नॉटआउट करार दिया। पहली नजर में ऐसा लगा कि गेंद ऑफ स्टंप के बाहर पिच हुई इसी वजह से अंपायर ने उन्हें नॉटआउट करार दिया। यासिर अली की ये गेंद स्टंप को हिट कर रही होगी लेकिन इंपेक्ट उन्हें बचा सकता था। 

बांग्लादेश की टीम ने रिव्यू लेने का फैसला किया लेकिन, यहां पर गेम हो गया। थर्ड अंपायर सूचित करते हैं कि टैकनिकल ग्लिचेस के कारण बांग्लादेश टीम डीआरएस का उपयोग नहीं कर सकती। शाकिब ने अंपायर से बातचीत की जिन्हें सफाई दी गई कि बॉल-ट्रैकिंग कैमरा खराब हो गया। हालांकि, गेंद का प्रभाव ऑफ स्टंप के बाहर लग रहा था, इसलिए थर्ड अंपायर का फैसला ज्यादा मायने नहीं रखता। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार