भारत को पहले टेस्ट में 227 रन से हराने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा कि मैच में टॉस जीतना और सभी 20 विकेट झटकना उनकी टीम के लिए काफी अच्छा रहा। साथ ही इंग्लिश कप्तान ने यह भी कहा कि उनके बल्लेबाजों ने भी पहले और दूसरे दिन विकेट का भरपूर लाभ लिया और बड़ा स्कोर बनाकर भारत पर दबाव डाला।

Advertisement

इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 420 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन टीम इंडिया 192 रन पर ही ढेर हो गयी और उसे 227 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

रूट ने मैच के बाद कहा, "टॉस जीतना और ऐसी परिस्थिति में सभी 20 विकेट चटकाना टीम के लिए काफी अच्छा रहा। हमें लगा था कि यहां विकेट अच्छा होगा और पहली साझेदारी ने हमें काफी फायदा पहुंचाया। टीम में विभिन्न खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया और जीत के लिए सबसे ज्यादा यही जरूरी है। अगर हमें जीत हासिल करनी है तो टीम में किसी खिलाड़ी को बड़ा योगदान देना होता है और मैं भाग्यशाली हूं कि इस सप्ताह यह काम मैंने किया। हमें पता है कि भारत मजबूती से वापसी करने की कोशिश करेगा।"

रूट ने अपनी टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज जेम्स एंडरसन की तारीफ की और कहा कि इस उम्र में टीम के लिए प्रेरणादायी प्रदर्शन करना वाकई अद्भुत है।

रूट ने कहा, "हमारी योजना 400 से अधिक का स्कोर बनाने की थी। कुछ देर पिच पर समय व्यतित करने के बाद मुझे पता लगा कि विकेट में कुछ बदलाव आएगा। गेंदबाजी में हमें रन रेट की चिंता नहीं थी। यहां आकर पहला मुकाबला जीतना सुखद है। लेकिन जेम्स एंडरसन ने 38 वर्ष की उम्र में भी जिस तरह का प्रदर्शन किया वो वाकई अद्धभुत है। वह टीम में अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत्र हैं।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार