IND vs ENG 3rd Test Day 1: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (मोटेरा) में खेला जा रहा है। फिलहाल यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और यह मैच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। इंग्लैंड की टीम ने पिंक बॉल टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Advertisement

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन ने इंग्लैंड टीम के टॉस जीतने पर हिंदी में ट्वीट कर टीम इंडिया की चुटकी ली है। केविन पीटरसन ने ट्वीट कर लिखा, ' Oops इंडिया आशा करता हूं कि ये टॉस जीतो मैच जीतो वाला विकेट ना हो।' पीटरसन का यह ट्वीट वायरल हो चुका है और यूजर्स जमकर इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

Advertisement

मालूम हो कि दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चैन्नई की पिच को लेकर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने नाराजगी जताई थी वहीं पीटरसन ने कहा था कि मैच में जो भी टीम टॉस जीतेगी वह आराम से मैच जीत जाएगी। क्योंकि इन टर्निंग ट्रैक पर टेस्ट मैच के चौथवें और पाचंवे दिन बल्लेबाजी करना तकरीबन नामुमकिन है।

बता दें कि टीम इंडिया ने पिंक बॉल टेस्ट मैच में काफी शानदार शुरुआत की है। खबर लिखे जाने तक इंग्लैड ने 80 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। डोम सिबले 0 पर आउट हुए वहीं जॉनी बेयरस्टो भी खाता खोलने में कामयाब नहीं हो सके। टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल ने 2 और इशांत और अश्विन ने 1-1 विकेट लिया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार