भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के साथ जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए गुरुवार को अहमदाबाद के लिए रवाना होगी। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन मेजबान भारत ने दूसरा टेस्ट 317 रनों से जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

Advertisement

 शुरुआती दोनों टेस्ट चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था। वहीं, तीसरा टेस्ट 24 फरवरी से मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में खेला जाएगा, जोकि डे-नाइट टेस्ट होगा। एक लाख 10 हजार की क्षमता के साथ यह स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बन चुका है। तीसरे टेस्ट के लिए सभी टिकटें बिक चुकी हैं।

Advertisement

प्रशासन ने तीसरे टेस्ट के लिए स्टेडियम में 50 फीसदी दर्शकों को शामिल होने की मंजूरी दी है। इंग्लैंड को यहां दो टेस्ट और पांच टी-20 मुकाबले खेलने हैं।

भारतीय चयनकर्ताओं ने तीसरे टेस्ट के लिए 17 सदस्यीय अपनी टीम की घोषणा कर दी है। तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए रिलीज कर दिया गया है और अब उमेश यादव को उनकी जगह भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा। हालांकि उससे पहले उमेश को फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद उमेश भारतीय टीम से जुड़ेंगे।

33 वर्षीय उमेश को पिछले साल दिसंबर में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन पिंडली में चोट लगी थी। चोटिल होने के कारण उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था। लेकिन अगर उमेश फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं तो उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ अगले दो मुकाबलों में जगह मिलेगी।

ठाकुर विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम से जुड़ेंगे, जिसका पहला मुकाबला 21 फरवरी को जयपुर में दिल्ली के साथ होना है।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार