पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 के अहम मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। इस दौरान विराट कोहली ने 60 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन ऋषभ पंत बल्ले के साथ फ्लॉप रहे। पंत ने खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया जिसके बाद रोहित शर्मा ने उन्हें फटकार भी लगाई।

Advertisement

सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि जब पंत आउट होकर ड्रेसिंग रूम में पहुंचते हैं तो कप्तान रोहित उनके आउट होने के तरीके से बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आते हैं और वो पंत की क्लास लगाने लग जाते हैं। इस दौरान पंत भी अपने शॉट के बारे में अपने कप्तान को बताने की कोशिश करते हैं।

Advertisement

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। पंत शादाब खान की गेंद पर रिवर्स स्वीप लगाना चाहते थे लेकिन उनकी हीरोगिरी यहां नहीं चली और आसिफ अली ने उनका आसान सा कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।

आपको बता दें कि इस मैच में भारतीय ओपनर्स ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई और पावरप्ले में पाकिस्तानी गेंदबाजों के धागे खोल दिए। दोनों ही ओपनर्स 28-28 रन बनाकर आउट हुए लेकिन इन दोनों ने जो मूमेंटम दिया वो अंत तक बरकरार रहा और टीम इंडिया 181 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में किंग कोहली ने भी अहम भूमिका निभाई। कोहली आखिरी ओवर में रनआउठ हो गए लेकिन इससे पहले वो 60 रनों की पारी खेलने में सफल रहे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार