Shoaib Akhtar angry on India: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर दुखी हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया (IND vs SA) की बैटिंग को देखकर शोएब अख्तर का दिल टूटा है। भारत ने 9 ओवर के अंदर पहले पांच विकेट गंवा दिए जिसके बाद शोएब अख्तर ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए दुख प्रकट किया।

Advertisement

शोएब अख्तर ने 'भाईयों बहुत जल्दी में है' के कैप्शन के साथ वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में शोएब अख्तर ने कहा, 'मैंने कहा था वीडियो में कि भारत को पाकिस्तान के लिए जीतने की जरूरत है। पाकिस्तान को मरवाना नहीं है। ये तो पाकिस्तान को मारवा रहे हैं। चार आउट करवा दिए। पता नहीं आगे क्या होता है।'

Advertisement

सूर्यकुमार यादव को छोड़कर टीम इंडिया के सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। एक समय 49/5 पर खेल रही टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव के 40 गेंद पर 68 रन की पारी के बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट पर 133 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में लगातार अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा वहीं लुंगी एनगिडी ने 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट झटके।

बता दें कि अगर टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला हारती है तो लगभग-लगभग पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप 2022 में सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। सभी पाकिस्तानी चाहने वालों की नजरें इस मैच पर टिकी हैं। पाकिस्तान की टीम को अपने पहले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार