वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में ईशान किशन की जगह केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया और उन्होंने अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया को मुसीबत से भी निकाला लेकिन जिस तरह से वो आउट हुए उसने फैंस का दिल तोड़ दिया।

Advertisement

राहुल ने 48 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली और इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 2 छक्के भी देखने को मिले। लेकिन जब वो अपने अर्द्धशतक की तरफ बढ़ रहे थे तभी अनहोनी हो गई और वो रनआउट होकर पवेलियन की तरफ चल पड़े।

Advertisement

ये घटना 30वें ओवर में घटित हुई जब राहुल ने केमार रोच के ओवर की चौथी गेंद पर दो रन लेने की कोशिश की। राहुल ने एक रन आसानी से पूरा कर लिया था और जब उन्होंने सूर्यकुमार को दूसरे रन के लिए बुलाया तो सूर्यकुमार बिना हां-ना के उनकी कॉल पर दौड़ पड़े लेकिन राहुल दूसरा रन लेते हुए बीच में ही रूक गए जिसके चलते वो क्रीज़ से दूर रह गए।

खुद की गलती से रनआउट होने के बाद राहुल सूर्यकुमार पर गुस्सा निकालते हुए दिखे लेकिन रिप्ले में साफ देखा जा सकता है कि इसमें सूर्यकुमार की कोई भी गलती नहीं थी। अगर राहुल आउट हुए तो वो सिर्फ और सिर्फ अपनी गलती की वजह से हुए थे। उनके रनआउट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार