Women's Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 का सातवां मुकाबला भारत और हांगकांग के बीच गुरुवार, 03 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 08:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आज तक कोई भी टी20 इंटरनेशनल नहीं खेला गया है। बात करें पॉइंट्स टेबल पर इनकी पॉजिशन की तो भारतीय टीम ग्रुप ए की टेबल पर सबसे ऊपर विराजमान है। उन्होंने थाईलैंड को हराकर ये पॉजिशन हासिल की है। वहीं हांगकांग ग्रुप में सबसे नीचे यानी चौथे पायदान पर है। उन्हें अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड से हार का सामना करना पड़ा था।
IND-W vs HK-W T20: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - गुरुवार, 03 सितंबर 2026
समय - 08:00 PM IST
वेन्यू - दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई
Dubai International Cricket Stadium, Dubai Pitch Report
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को मदद मिल सकती है। शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अगर बल्लेबाज कुछ समय क्रीज पर टिक जाते हैं तो बाद में उनके लिए रन बनाना आसान हो सकता है। बताते चलें कि इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में पहली पारी का औसत स्कोर 141 रन रहा है।
IND-W vs HK-W T20 Head To Head Record
कुल - 00
भारत - 00
हांगकांग - 00
IND-W vs HK-W T20 : Where to Watch?
महिला एशिया कप 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Network और OTT प्लेटफॉर्म SonyLiv App पर इन्जॉय कर सकते हैं।
IND-W vs HK-W T20: Player to Watch Out For
भारतीय टीम से स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर हांगकांग टीम की तो कैरी चैन, मरीना लैम्पलॉ और एलिसन सिउ अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
India Women vs Hong Kong Women T20 Probable Playing XI
India Women T20 Probable Playing XI: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।
Hong Kong Women T20 Probable Playing XI: मैरिको हिल, यास्मिन दासवानी (विकेटकीपर), मरियम बीबी (कप्तान), मरीना लैम्पलॉ, कैरी चैन, शांज़ीन शहज़ाद, जॉयलीन कौर, शिंग चैन डोरोथिया, एलिसन सिउ, शार्लोट चैन, रुचिता वेंकटेश।
India Women vs Hong Kong Women Today's Match Prediction
महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
IND-W vs HK-W T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, IND-W vs HK-W Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, India Women vs Hong Kong Women Match Preview, Women's Asia Cup 2026
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।