India vs South Africa 1st Test Day 1 Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत पर पहली पारी में 20 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं। भारत की टीम अभी भी 122 रन से पीछे हैं। केएल राहुल 13 रन और वॉशिंगटन सुंदर 6 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Advertisement

भारत को 18  रन के कुल स्कोर पर यशस्वी जायसवाल (12) के रूप में झटका लगा, जिन्हें तेज गेंदबाज मार्को  यान्सेन ने बोल्ड किया। 

Advertisement

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 55 ओवर में 159 रनों  पर ऑलआउट हो गई थी।  एडेन मार्करम औऱ रियान रिकल्टन ने पहले विकेट के लिए  57 रन की साझेदारी की। लेकिन इसके बाद 102 रन के अंदर 10 विकेट गिर गए। 31 रन और रिकल्टन ने 23 रन बनाए। वहीं वियान मुल्डर 24 रन, टोनी डी जोर्जी 24 रन की पारी खेली। 

भारत के लिए गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 27 रन देकर 5 विकेट लिए, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट औऱ अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया। 

टीमें:

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार