हैदराबाद, 10 फरवरी (CRICKETNMORE)। कप्तान विराट कोहली (नाबाद 191) की नाबाद शतकीय पारी के दम पर भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में भोजनकाल तक चार विकेट के नुकसान पर 477 रन बना लिए हैं।

Advertisement

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच में कोहली और रिद्धिमान साहा (नाबाद 4) के बीच पांचवें विकेट के लिए 21 रनों की साझेदारी हो चुकी है, वहीं कोहली अपने दोहरे शतक के बेहद करीब हैं।

Advertisement

अपने पिछले दिन (गुरुवार) के स्कोर तीन विकेट पर 356 रनों से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम ने अपने खाते में शुक्रवार को भोजनकाल तक 121 रन जोड़े हैं। भारत को दिन का पहला झटका 456 के कुल योग पर अजिंक्य रहाणे (82) के रूप में लगा।

मैच के दूसरे दिन पारी को आगे बढ़ाने उतरे कोहली और रहाणे के बीच चौथे विकेट के लिए 222 रनों की शानदार साझेदारी हुई। इस बीच ताइजुल इस्लाम ने मेहदी हसन मिराज के हाथों रहाणे को केचआउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। रहाणे अपना शतक पूरा नहीं कर पाए।

चौथे विकेट के लिए कोहली और रहाणे ने तीसरी बार 200 से अधिक रनों की साझेदारी की, जो इस विकेट के लिए किसी भी भारतीय जोड़ी का सर्वाधिक है।

Advertisement

रहाणे ने अपनी पारी में 133 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके लगाए, वहीं कोहली ने अब तक 230 गेंदों पर 23 चौके लगाए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में कोहली तीसरे स्थान पर हैं। इस सूची में शीर्ष पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी ग्रीम स्मिथ का नाम है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ एक पारी में 232 रन बनाए।

इसके साथ ही कोहली, घरेलू सत्र में सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर दिग्गज बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग का नाम है।

Advertisement

इससे पहले, भारत की ओर से गुरुवार को आउट होने वाले तीन बल्लेबाज लोकेश राहुल (2), मुरली विजय (108) और चेतेश्वर पुजारा (83) रहे। बांग्लादेश की तरफ से तइजुल ने दो विकेट लिए, जबकि तस्कीन अहमद, मेहदी हसन को एक-एक सफलता हासिल हुई।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार