India v Bangladesh 1st Test Day 2 Match Report: भारतीय क्रिकेट टीम ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही भारतीय टीम की कुल बढ़त 308 रनों की हो गई है। 

Advertisement

दिन का खेल खत्म होने पर शुभमन गिल 33 रन और ऋषभ पंत 12 रन बनाकर नाबाद रहे। फॉलोऑन ना देकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा (5), यशस्वी जायसवाल (10) और विराट कोहली (17) का विकेट सस्ते में गंवा दिया। 

Advertisement

बांग्लादेश के लिए दूसरी पारी मे अभी तक नाहिद राणा, तस्कीन अहमद और मेहदी हसन मिराज ने 1-1 विकेट लिया। 

इससे पहले भारतीय टीम ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पहली पारी में बांग्लादेश को 47.1 ओवर में 149 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने पहली पारी में 227 रन की विशाल बढ़त हासिल की है। 

बांग्लादेश ने पहली पारी में अपने 5 विकेट सिर्फ 40 रन के कुल स्कोर पर ही गवा दिए थे। जिसके बाद शाकिब अल हसन और लिटन दास के बीच छठे विकेट के लिए 51 रनो की साझेदारी देखने को मिली। शाकिब ने 64 गेंदों में 32 रन, और लिटन ने 42 गेंदों में 22 रन बनाए। इसके अलावा मेहदी हसन मिराज ने 52 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए। 

भारत के लिए पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट, आकाशदीप,मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट हासिल किए। 

Advertisement

गौरतलब है कि भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पहली पारी 376 रन बनाए। जिसमे रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 113 रन की पारी खेली। इसके अलावा रविंद्र जडेजा ने 86 रन औऱ यशस्वी जायसवाल ने 56 रन की पारी खेली। 

बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी में हसन महमूद ने 5 विकेट,तस्कीन अहमद ने 3 विकेट, नाहिद राणा और मेहदी हसन मिराज ने 1-1 विकेट हासिल किए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार