Sri Lanka A vs India A, 2nd Unofficial Test: साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) के शानदार शतक और गुरनूर बराड़ (Gurnoor Brar) की गेंदबाजी में इंडिया ए ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में श्रीलंका ए को 10 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही इंडिया ए टीम ने सीरीज 1-0 से अपने नाम की।
33 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ए टीम ने 6.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के जीत हासिल कर ली। साईं सुदर्शन ने नाबाद 25 रन और अमन मोखाडे ने नाबाद 11 रन बनाए।
इससे पहले विशाल अंतर से पिछड़ने के बाद श्रीलंका दूसरी पारी में 209 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जिसमें एशेन बंडारा ने 86 गेंदों में 87 रन की पारी खेली थी, लेकिन कोई और खिलाड़ी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिका।
इंडिया ए के लिए दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 68 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। इसके अलावा सारांश जैन ने 2 विकेट, आकिब नकीब डार और यश ठाकुर ने 1-1 विकेट लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ए ने कप्तान सहान अराच्चिगे के 127 रन की शानदार पारी के दम पर 366 रन बनाए थे।
इंडिया ए के लिए पहली पारी में बराड़ औऱ सारांश जैन ने 4-4 विकेट और यश ठाकुर ने 2 विकेट अपने खाते में डाले थे।
Also Read: LIVE Cricket Score
जवाब में इंडिया ए ने 9 विकेट के नुकसान पर 543 रन बनाकर 177 रन की विशाल बढ़त हासिल की। ओपनिंग बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 267 गेंदों में 168 रन बनाए। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 152 गेंदों में 94 रन, सारांश जैन ने 140 गेंदों में नाबाद 70 रन और कप्तान ध्रुव जुरेल ने 88 गेंदों में 53 रन बनाए।