साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ ब्लोमफोंटेन में खेले जा रहे पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच में इंडिया ए ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं। इंडिया ए अभी भी पहली पारी में 384 रन पीछे है। कप्तान प्रियांक पांचाल (45) औऱ अभिमन्यु ईश्वरन (27) नाबाद पवेलियन लौटे।  

Advertisement

भारत की तेज शुरूआत की और पृथ्वी शॉ और प्रियांक पांचाल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 13.5 ओवरों में 80 रन जोड़े। पृथ्वी ने 45 गेदों में नौ चौकों की मदद से 48 रनों की तेजतर्रार पारी खेली।

साउथ अफ्रीका ए ने 7 विकेट के नुकसान पर 509 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की। दूसरे दिन साउथ अफ्रीका ए की टीम 3 विकेट के नुकसान पर 343 रन से आगे खेलने उतरी थी। कप्तान पीटर मलान ने सबसे ज्यादा 163 रनों की पारी खेली। वहीं टोनी डी जोर्जि ने शानदार 117 रनों की पारी खेली। दोनों ने मिलकर  तीसरे विकेट के लिए 217 रनों की साझेदारी की।

सिनेथेम्बा केशिले (नाबाद 72 रन), जेसन स्मिथ (52) और जॉर्ज लिंडे (51) के बल्ले से भी अर्धशतक निकले, जिसके चलते साउथ अफ्रीका ए का स्कोर 500 के पार पहुंचा। 

भारत के लिए नवदीप सैनी और अर्जन नागवासवाला ने दो-दो, वहीं उमरान मलिक और राहुल चाहर ने एक-एक विकेट हासिल किया।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार