India vs England 5th Test Highlights: मोहम्मद सिराज की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने द ओवल स्टेडियम में खेले गए एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांचवें औऱ आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 6 रन से हरा दिया। सांस रोक देने वाले रोमांचक मैच में मिली इस जीत के साथ इसके साथ ही पांच मैच की सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई है।

Advertisement

बता दें कि भारत के 93 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब भारतीय टीम 10 से कम रन के अंतर से कोई टेस्ट जीता है। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

374 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 367 रनों पर ऑलआउट हो गई। 
 

मेजबान टीम के लिए हैरी ब्रूक ने अपना दसवां टेस्ट शतक लगाया और 98 गेंदों में 111 रन की पारी खेली। वहीं जो रूट ने 39वां शतक लगाया और 152 गेंदों में 105 रन बनाए। चौथे विकेट के लिए 195 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। इन दोनो के अलावा बेन डकेट ने 54 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के आखिरी विकेट 66 रन के अंदर गिरे।

भारत के लिए दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद सिराज ने 5 विकेट और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट अपने खाते में डाले, वहीं आकाश दीप ने 1 विकेट हासिल किया।

भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 396 रन बनाकर इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 374 रन का लक्ष्य रखा था। जिसमें यशस्वी जायसवाल ने 118 रन, आकाश दीप ने 66 रन, रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने 53-53 रन की पारी खेली।

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने 224 रन बनाए थे और जवाब में इंग्लैंड ने 247 रन बनाकर 23 रन की बढ़त हासिल की थी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार