5 जून। रोहित शर्मा के शानदार शतकीय पारी के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया। रोहित शर्मा 122 रन बनाकर नाबाद रहे तो वहीं धोनी ने रन बनाए। दोनों ने मिलकर भारत को वर्ल्ड कप 2019 में पहली जीत के दरवाजे पर पहुंचाया। हालांकि धोनी 34 रन पर आउट हो गए लेकिन तक अपना काम कर चुके थे।

Advertisement

हार्दिक पांड्या ने तेजी से 15 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई।  इन बल्लेबाजों के अलावा केएल राहुल ने 26 रन की पारी खेली। वहीं ंकप्तान कोहली कोई खास कमाल नहीं कर पाए और 18 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका की ओर से कागिसो रबाडा ने 2 विकेट और क्रिस मॉरिस, आंदिले फेहुक्वायो 1 विकेट लेने में सफल रहे। 

Advertisement

आपको बता दें कि आजके मैच में साउथ अफ्रीकी फील्डिंग बेहद ही खराब रही और रोहित शर्मा का 2 कैच अफ्रीकी खिलाड़ियों ने टपकाया। 

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और भारतीय गेंदबाजों ने शानदार परफॉर्मेंस कर साउथ अफ्रीका को 50 ओवर में 9 विकेट पर 227 रन पर रोक दिया था।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार