नमन ओझा (Naman Ojha) के धमाकेदार शतक के दम पर इंडिया लेजेंड्स (India Legends) ने शनिवार (1 अक्टूबर) को रायपुर में खेले गए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (RSWS) 2022 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका लेजेंड्स (Sri Lanka Legends) को 33 रनों से हरा दिया है। सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लेजेंड्स लगातार दूसरी बार यह टूर्नामेंट जीती है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया लेजेंड्स की शुरूआत खराब रही औऱ सचिन तेंदुलकर और सुरेश रैना सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद नमन ओझा ने विनय कुमार के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 90 रन जोड़े। इन दोनों बल्लेबाज के अलावा कोई और कुछ खास कमाल नहीं कर सका।

ओझा ने 71 गेदों में 15 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 108 रन की पारी खेली। इसके अलावा विनय कुमार ने 21 गेंदों में 36 रन बनाए। जिसकी बदौलत इंडिया लेजेंड्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। 

इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 18.5 ओवर मों 162 रनों पर ऑलआउट हो गई।  ईशान जयरत्ने ने 22 गेंदों में 51 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार चौके और चार छक्के जड़े।

Also Read: Live Cricket Scorecard

Advertisement

इंडिया लेजेंड्स के लिए विनय कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। इसके अलावा अभिमन्यु मिथुन ने दो विकेट, राजेश पवार,स्टुअर्ट बिन्नी,राहुल शर्मा और यूसुफ पठान ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार